Home कांकेर महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन...

महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 22 मई तक

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 मई 2025/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में दैनिक कार्यों के संचालन हेतु विभिन्न पांच पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जाकनारी अनुसार केन्द्र प्रशासक के लिए 01 पद, पैरालीगल कार्मिक वकील के लिए 01 पद एंव सुरक्षा गार्ड हेतु 03 पद सेवा प्रदाता का चयन किया जाना है। इसके लिए पात्र, इच्छुक आवेदकों से 22 मई तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में कार्यालय जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर के कक्ष क्रमांक-09 में आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम ईमेल या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत आवेदन मान्य नही होगा। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in एवं कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग कांकेर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here