Home Blog लैलूँगा में अवैध कबाड़ी की दुकानों से बढ़ीं मुश्किलें, रोजाना हो रही...

लैलूँगा में अवैध कबाड़ी की दुकानों से बढ़ीं मुश्किलें, रोजाना हो रही चोरी की घटनाएं

0

Problems increased due to illegal junk shops in Lalunga, incidents of theft are happening daily

रिपोर्टर रोहन यादव लैलूँगा

Ro.No - 13672/156

लैलूँगा क्षेत्र में इन दिनों अवैध रूप से संचालित कबाड़ी की दुकानों ने आम नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। ये दुकानें बिना किसी लाइसेंस और निगरानी के चल रही हैं, और इनसे जुड़ी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना उनके घरों से बाल्टी, डिब्बा और पानी भरने के अन्य बर्तन चोरी हो रहे हैं। ये सामान आमतौर पर कबाड़ी द्वारा उपयोग किए जाते हैं, जिससे संदेह इन अवैध दुकानों और उनके ग्राहकों पर जाता है।

इतना ही नहीं, नगर में लगे शासकीय बोर्ड और सार्वजनिक संपत्ति तक को नहीं बख्शा जा रहा। कई स्थानों से लोहे के बोर्ड गायब मिले हैं, जो चोरी करके कबाड़ में बेचे जाने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध दुकानों पर तुरंत रोक लगाई जाए और चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच की जाए। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here