उत्तर बस्तर कांकेर 07 मई 2025/नये क़ानून के प्रभावी क्रियान्वयन के सबंध में आज कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला ने आज जिला कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यपालिक दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नए कानूनों के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को दूर करने विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
ने नये कानून के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस विभाग द्वारा नए कानून के तहत समय पर कार्यवाही हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पीएम एवं अन्य मेडिकल रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी एसडीएम और तहसीलदारों को भी पुलिस विभाग द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र कुर्रे एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।



