Sushasan Tihaar: Solution Camp on 09th May in Panidobir, Kodagaon and Sarona Cluster
उत्तर बस्तर कांकेर 08 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार सुशासन तिहार के तहत आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण एवं शासन की जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्धारित क्लस्टर तथा तिथि अनुसार जनपद पंचायतों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आगामी 09 मई को जनपद पंचायत कांकेर के क्लस्टर कोदागांव अंतर्गत ग्राम कोदागांव, पोटगांव, अण्डी, केंवटीनटोला, तालाकुर्रा, कोकानपुर, बाबूदबेना, मरकाटोला, कन्हारपुरी, धनेलीकन्हार और बारदेवरी सम्मिलित होंगे। इसी तरह जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के क्लस्टर पानीडोबीर अंतर्गत ग्राम केसेकोड़ी, कड़मे, पानीडोबीर, गुड़ाबेड़ा और आलपरस शामिल हैं। नरहरपुर तहसील के क्लस्टर सरोना अंतर्गत ग्राम बुदेली, करप, डंवरखार, मुड़पार, सरोना, चोरिया, साल्हेभाट, कुम्हानखार, सारण्डा, लेण्डारा, बांसपत्तर, रावस, मरकाटोला तथा बाबू साल्हेटोला में समाधान शिविर लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को समाधान शिविरों में उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई से ग्रामीणों को अवगत कराने और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। समाधान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणजन पहुंचकर राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।
क्रमांक/419/सिन्हा



