Home Blog बण्डापाल में आयोजित समाधान शिविर की तिथि संशोधित

बण्डापाल में आयोजित समाधान शिविर की तिथि संशोधित

0

Date of Samadhan Camp organized in Bandapal revised

उत्तर बस्तर कांकेर 08 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जारी संशोधित आदेशानुसार जनपद पंचायत अंतागढ़ के क्लस्टर बण्डापाल में पूर्व में 09 मई को निर्धारित तिथि में संशोधन करते हुए अब 26 मई को समाधान शिविर नियत की गई है। समाधान शिविर में ग्राम बण्डापाल, देवगांव, गवाड़ी, मुल्ले, करमरी, मातला ‘ब’, आलानार और अर्रा के ग्रामीणजन सम्मिलित होंगे। उक्त शिविर में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक/420/सिन्हा

Ro.No - 13672/156

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here