Home Blog ‘जल संकल्प रायगढ़’ अंतर्गत जल एवं भूमि संरक्षण व संवर्धन विषय पर...

‘जल संकल्प रायगढ़’ अंतर्गत जल एवं भूमि संरक्षण व संवर्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

Awareness program organized on water and land conservation and promotion under ‘Jal Sankalp Raigarh’

जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-जल प्रहरी नीरज वानखड़े

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ / जिला प्रशासन के तत्वाधान में ‘जल संकल्प रायगढ़’ अंतर्गत जल एवं भूमि संरक्षण व संवर्धन के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज सुशासन तिहार शिविर स्थल गोपालपुर, रायगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जल प्रहरी नीरज वानखड़े उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जल प्रहरी नीरज वानखड़े ने जल संचय न होने पर आने वाले समय में होने वाली जल समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ‘जल संकल्प रायगढ़’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वर्तमान हालात में विश्व के अनेक हिस्से ऐेसे है जहां पानी की कमी है। बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण में वृद्धि, जलवायु में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण साफ पेयजल की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने लोगों को पानी कैसे बचाए के संबंध में विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने अपने अभिनव मॉडल के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सोखता गड्ढा, रैन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पीट कैसे बनाए, कैसे वर्षा जल संचय करें के बारे में उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान लोगों का जल संचय के संबंध में ध्यान केन्द्रित कराया। कार्यक्रम में समूह की दीदी और नन्हें बच्चों को मंच से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here