Home Blog प्रयास आवासीय विद्यालय: कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का...

प्रयास आवासीय विद्यालय: कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल आंसर जारी

0

Prayas Residential School: Model answer of pre-examination exam for admission in class 9th released

15 मई तक कर सकते है दावा-आपत्ति

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ / मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को आयोजित की गई थी। जिसमें उपरोक्त प्रयास बालक/ कन्या आवाासीय विद्यालयों का मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर प्रदर्शित किए गए है। जिसके संबंध में 15 मई 2025 तक दावा आपत्ति मंगाए गए है। आवेदक जिले के संंबंधित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला रायगढ़ कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति के पक्ष में दस्तावेज सहित जमा करना होगा। बिना प्रमाण-पत्र के दावा-आपत्ति को पूर्णत: अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दावा-आपत्ति के संबंध में विषय-विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here