Home Blog तेन्दूपत्ता तोड़ाई कार्य 9 मई से होगा प्रारंभ, खराब मौसम के कारण...

तेन्दूपत्ता तोड़ाई कार्य 9 मई से होगा प्रारंभ, खराब मौसम के कारण हुई देरी

0

Tendu leaf plucking work will start from May 9, delayed due to bad weather

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला– जिले में तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन 2025 के अंतर्गत नवीन तेन्दूपत्ता नीति योजना के तहत जिला यूनियन बीजापुर की 28 समितियों के 45 तेन्दूपत्ता लॉटों में विभागीय संग्रहण किया जाना है। हालांकि 1, 3, 4 एवं 7 मई को जिले में भारी बारिश और आंधी-तूफान के चलते तेन्दूपत्ता तोड़ाई का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। खराब मौसम के कारण निर्धारित कार्यक्रम में देरी हुई।
इसी कड़ी में 8 मई 2025 को मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन महाप्रबंधक, जगदलपुर वृत्त तथा कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, रायपुर के दौरे के दौरान एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के निर्णय अनुसार, अब जिले में 9 मई 2025 से तेन्दूपत्ता तोड़ाई कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here