Home Blog अखिल सेन का हुआ सम्मान

अखिल सेन का हुआ सम्मान

0

कांकेर । एम्बीशन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं एम्बीशन ग्रुप ऑफ वेलफेयर सोसायटी,कांकेर के संयुक्त तत्वाधान में कांकेर जिले से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करनें वाले अखिल सेन के लिए एम्बीशन इंस्टीट्यूट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक लक्ष्मण रात्रे एवं सह संस्थापक नीता रात्रे एवं प्रशिक्षक ज्योतिष मण्डावी, साक्षी मण्डावी, कु.पार्वती गुप्ता, कु. प्रीति रावत आदि की गरिमामयी उपस्थिति में इन्हें श्रीफल, साल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दिये। अखिल सेन ग्राम धनेली- कन्हार के एक सामान्य परिवार से है इनके पिता भेदन लाल सेन एक किराना स्टोर चलाते है एवं इनकी माता सेवती सेन गृहणी है, इन्होनें अपने इस सफलता के लिए कड़ी मेहनत एवं दृढ़ इच्छा शक्ति एवं माता पिता के साथ साथ अपने शिक्षको के अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने अनुभव एवं तैयारी के संबंध में अखिल ने कहाॅ कि वे एक वर्ष से अपने आप को केवल पढ़ाई के लिए लिए समर्पित कर दिये थे, पूरे वर्ष भर अपने अध्ययन कार्य को ही प्राथमिक देते हुए सभी विषयों को बार-बार रिविजन कर अभ्यस्थ होते रहें। वर्तमान में ये कम्पयूटर शिक्षा के लिए एम्बीशन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में विगत माह से नियमित डीसीए कोर्स में अध्ययनरत् है।….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here