Home Blog कक्षा 10वीं की कुसुम डनसेना ने 97.33 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय...

कक्षा 10वीं की कुसुम डनसेना ने 97.33 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में किया टॉप

0

Kusum Dansena of class 10th topped the school with 97.33 percent marks

पीएम नटवर स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

Ro.No - 13672/156

पायल ने जिला स्तर की मेरिट सूची में प्राप्त किया सातवां स्थान,

रायगढ़ / पीएम नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों माध्यमों में छात्रों का परिणाम उल्लेखनीय रहा। कक्षा 10वीं (अंग्रेज़ी माध्यम) विद्यालय में कुल 91 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 86 ने सफलता प्राप्त की। उत्तीर्ण प्रतिशत 94.50 प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 55 रही। जिसमें से 13 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि 8 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। कक्षा 10वीं की छात्रा कुसुम डनसेना ने 97.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला स्तरीय मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया। वह केवल 2 अंकों से राज्य स्तरीय मेरिट सूची के टॉप 10 में स्थान बनाने से चूक गई। इसी कक्षा 10वीं (हिंदी माध्यम) में कुल 76 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 58 छात्र सफल घोषित हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 76.32 प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 34 रही। जिसमें 05 छात्रों ने 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कक्षा 12वीं (अंग्रेज़ी माध्यम) में कुल 128 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 109 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 85.16 प्रतिशत रहा। जिसमें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 74 रही। 16 छात्रों ने 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि 2 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय की छात्रा पायल ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला स्तरीय टॉप-10 सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कक्षा 12वीं (हिंदी माध्यम) में 139 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 115 सफल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.73 प्रतिशत रहा। जिसमें से 82 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। 10 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्राचार्य रूबी सज्जू वर्गीस, शाला के समस्त शिक्षकों और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने छात्रों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये जीवन में और ऊंचा मुकाम हासिल करने को कहा। उन्होंने उक्त सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here