Home Blog अंबेडकर नगर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य झांकी

अंबेडकर नगर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य झांकी

0

Grand tableau of Lord Shri Ram unveiled in Ambedkar Nagar

सेवांजली ने मनाई भगवान श्री राम मंदिर स्थापना दिवस

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ । 22 जनवरी का दिन हर भारतीयों के लिए अस्मिता, स्वाभिमान, भगवान श्री राम के संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक और भारतीयता की पहचान के प्रतीक के रूप में जाना जायेगा । इसी पवन दिवस को अयोध्या धाम में बहुप्रतीक्षित भगवान श्री राम के नव्य भव्य मंदिर की स्थापना और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई l इस अवसर पर हर भारतीय ने अपने अपने स्तर पर और अपने अपने तरीके से भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा, आस्था और सम्मान व्यक्त किया । भारतीय संस्कारों और मूल्यों के आधार पर कार्य करने वाली संस्था लीनेस क्लब “सेवांजली” रायगढ़ द्वारा भी 22 जनवरी के इस पवित्र दिन को अपने सभी सदस्यों के साथ खुशी और उत्साह से मनाया गया । सेवांजलि के सदस्यों ने अंबेडकर आवास रायगढ़ में जाकर वहां के बच्चों के साथ राम दरबार की झांकी निकाली । झांकी में राम – तृषा साव, सीता -भानु पाण्डेय, लक्षमण-रिपी सोनी, सबरी – चंदू यादव को प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया गया । इस शोभा यात्रा में शिक्षिका – कुंती यादव ने अपनी महत्वपूर्ण सक्रिय सहभागिता दी । सेवांजली की ओर से अध्यक्ष ली. रजनी मिश्रा, सचिव ली. बबली कुलवेदी और सेवांजली के सभी सदस्यों का सहयोग और सहभागिता रही । इस राम दरबार के झांकी की शोभा यात्रा में अंबेडकर नगर के सभी निवासियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से भाग लिया । सेवांजली के द्वारा प्रसाद वितरण और बच्चों के प्रोत्साहन के लिए स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here