Home Blog लू से बचाव हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.आर. पुजारी ने...

लू से बचाव हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.आर. पुजारी ने जारी किए निर्देश

0

Chief Medical and Health Officer B.R. Pujari issued instructions to protect from heat wave

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी, जिला बीजापुर द्वारा लू के लक्षणों एवं उससे बचाव के संबंध में जानकारी साझा की गई है। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आमजन से अपील की गई है कि वे लू के प्रभाव को गंभीरता से लें और सावधानी बरतें।

Ro.No - 13672/156

लू से बचाव के लिए कुछ जरूरी उपाय बताए गए हैं –
घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पिएं। सूती, ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें, टोपी, कपड़ा या छतरी का उपयोग करें। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पानी, छाछ, ओ.आर.एस. घोल या घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, आम का पना, पेज आदि का सेवन करें। हमेशा पानी साथ रखें।

बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियाँ माथे पर रखें। कूलर या एसी से अचानक गर्म वातावरण में न निकलें। साथ ही अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।

अधिक जानकारी या सहायता के लिए मितानिन दीदी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here