Home Blog प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने किया समाधान शिविर का औचक निरीक्षण

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने किया समाधान शिविर का औचक निरीक्षण

0

Minister-in-charge Kedar Kashyap did a surprise inspection of the solution camp

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर का आज प्रभारी मंत्री एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने औचक निरीक्षण किया। हल्बा समाज भवन परिसर (जैतालूर मार्ग) में आयोजित इस शिविर में वार्ड क्रमांक 5, 6 एवं 7 के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

Ro.No - 13672/156

मंत्री केदार कश्यप ने दीप प्रज्वलन कर शिविर की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार का आयोजन विगत दो माह से लगातार किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।

उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में अब आतंक नहीं, बल्कि विकास की तस्वीर दिखती है। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मंत्री ने राजस्व विभाग के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि अब बच्चों के जन्म के साथ ही जाति प्रमाण पत्र घर पहुंचाए जा रहे हैं। साथ ही उज्जवला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से ग्रामीणजन लाभान्वित हो रहे हैं।

शिविर में प्राप्त 87 आवेदनों में से 75 का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष 12 आवेदनों पर कार्यवाही प्रगति पर है। वहीं, प्राप्त 3 शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा, डीएफओ रामाकृष्णा वाय, एसडीएम जागेश्वर कौशल, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here