Shaurya Tiranga Yatra was organized in the city
छुरा – राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक थीम पर शासन के आदेशानुसार पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में नगर पंचायत छुरा में शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा नगर पंचायत से शुरू हुई।
सभी ने हाथ में लिया तिरंगा तिरंगा यात्रा देशभक्ति नारों के साथ आगे बढ़ी। यात्रा का समापन स्वर्ण जयंती चौक, सदर रोड, बजरंग चौक, बस स्टेंड होते हुए नगर पंचायत पर हुआ। यहां सभी जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित जनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सैकड़ों नगर वासी , समाजसेवी गण शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का परिचय दिया। यह यात्राएं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मना रही हैं। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने बड़ी संख्या में पाकिस्तानी आतंकियों को समाप्त किया था। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह मरकाम,उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति चित्रेखा ध्रुव, भोलेशंकर जायसवाल, रजनी लहरे, बलराज पटेल,गरिमा ध्रुव,पार्षद हरीश यादव, रामजी दीवान, शांतनु देवांगन, देवीसिंह नेताम, मोहम्मद यामीन, पंचराम टंडन, दीप्ति यादव, सलीम मेमन, पूर्व पार्षद रामलाल कुलदीप,मीना चंद्राकर, दुलम बाई, तुलसी राम साहू,वरिष्ठ नागरिक राजू यादव, चम्पेश्वर गिरी गोस्वामी, निखिल साहू,चंद्रहास सोनी, सुनीता चंद्राकर,समारु साहू, विनय गुप्ता, उद्घोषक समाजसेवी शीतल ध्रुव, शिक्षक हीरालाल साहू,गरिमा यादव, रामाधार यादव, वीरेंद्र ठाकुर, जितेंद्र पाटकर, धनेश्वर नाग, मिथलेश सिन्हा,मनोज दुबे,कमलेश सिन्हा,दीपक साहू, शोएब अली,परमेश्वर सिन्हा,मेघराज यादव, स्वच्छता दीदियां एवं नगर के नागरिक गण उपस्थित थे ।



