Home Blog कांकेर नगर में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा

कांकेर नगर में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा

0

A grand tricolor procession was taken out in Kanker city

ऑपरेशन सिंदूर के सफल एक्शन पर सभी ने माना आभार

Ro.No - 13672/156

भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को नमन – सांसद श्री नाग

उतर बस्तर कांकेर / भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के विरुद्ध मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की गई। सेना की बहादुरी और जज्बे को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने आज पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकली गई। इसी क्रम में आज सुबह 10 बजे कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक श्री आशाराम नेताम शामिल हुए।
आज सुबह 9.00 बजे तिरंगा यात्रा के तहत बाइक रैली निकाली गई, जिसकी शुरुआत नरहरदेव स्कूल परिसर से हुई, जो ज्ञानी चौक, सेन चौक होते हुए पुनः नरहरदेव मैदान में समाप्त हुई। यात्रा में भारी संख्या में छात्र, पूर्व सैनिक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और आम नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सांसद श्री भोजराज नाग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा एक संदेश है कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने अभूतपूर्व बहादुरी और अदम्य साहस का परिचय दिया है। कांकेर विधायक श्री नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा जल, थल और वायु सेना के सम्मान में निकाली गई है, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाली रही, बल्कि यह हमारे जवानों के प्रति जनसामान्य की कृतज्ञता और सम्मान को भी दर्शाती है।

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने भारतीय सेना की सटीक कार्यवाहियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसने परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र पर सटीक और साहसिक कार्रवाई की। उन्होंने भारत-पाक युद्ध के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में सेना के योगदान को ऐतिहासिक बताया। जिला मुख्यालय के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयों और नगरीय निकायों और पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, राज्य समाज कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम श्री अरुण वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here