Home Blog श्याम ऑटोमोबाइल लैलूँगा के तत्वधान में रात्रिकालीन भव्य ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता...

श्याम ऑटोमोबाइल लैलूँगा के तत्वधान में रात्रिकालीन भव्य ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का एक ऐतिहासिक आयोजन

0

A historic night time grand rural level cricket tournament organized under the aegis of Shyam Automobile Lalunga

रिपोर्टर सतीस शुक्ला लैलूँगा
लैलूँगा, पाठक गणों को बताने में अत्यंत हर्ष हो रहा है कि श्याम ऑटोमोबाइल लैलूंगा कि तत्वाधान से भव्य रात्रि कालीन क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है जो अंत्यतअविस्मरणीय पल होगा

Ro.No - 13672/156

लैलूँगा के इतिहास में एक ऐतिहासिक आयोजन
वैसे तो लैलूंगा को कई कारणों से छत्तीसगढ़ अंचल में पहचान मिल चुकी है लेकिन खेल जगत के प्रतिभा एक अलग ही है खेल कि प्रतिभा को आगे बढ़ने का बीड़ा श्याम ऑटोमोबाइल के संचालक आशीष मित्तल ने उठाया और उन्होंने एक वृहत्त रात्रि कालीन ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने का मन बनाया और इसमें सभी खेल प्रेमी बंधुओ एवं जनप्रतिनिधियों ने खुलकर उनका सहयोग करने की बात कही
और विगत कई दिनों से इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है जिसमें विनोद महेश साहिल शर्मा की भूमिका अहम मानी जा रही है वैसे सभी क्रिकेट प्रेमी अपना अमूल्य समय इस भव्य आयोजन में दे रहे हैं

भीषण गर्मी में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का लुप्त लेने के लिए जनता आतुर नजर आ रही है

21मई से आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का महत्व इसलिए और बढ़ जा रहा है कि इस समय टेंपरेचर अपने चरम पर है और ऐसी गर्मी नुमा माहौल में लोगों को घर से बाहर निकलने का मन करता है और खुले में बैठकर आनंदित होने का अवसर उन्हें श्याम ऑटोमोबाइल की ओर से दिया जा रहा है जनता रात की ठंडी हवाओं के साथ चौके छक्के का आनंद लेने के लिए आतुर है बहुत जल्द ही आपकी ख्वाहिश पूरी होगी और ठंडी हवाओं के साथ आप हमारे ग्रामीण अंचलो के खिलाड़ियों की प्रतिभा को देख पाएंगे और आनंद उठाएंगे

इस विराट आयोजन का शुभारंभ माननीय जनप्रतिनिधि सांसद देवेंद्र प्रताप राज्यसभा सांसद राधेश्याम राठीया सांसद लोकसभा विधायक विद्यावती सिदार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से संपन्न होगा इसके साक्षी समस्त नगर वासी बनेंगे और सभी खेल प्रेमी बंधुओ एवं सम्मानित नागरिक गण माताएं बहनों सभी से निवेदन है कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस भव्य आयोजन को एक ऐतिहासिक अमली जामा पहनाए और खेल का आनंद ले साथी आयोजक मंडल ने सब यहां के नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है मैदान की समुचित मरम्मत एवं व्यवस्था के लिए उन्हें बधाई का पत्र बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here