सरसीवा – ग्राम पंचायत पिकरीपाली व इसके आश्रित ग्राम तेन्दुभाठा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। वही पिकरीपाली के सरपंच, पंचगण व बड़ी संख्या में ग्रामीण सरसीवा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी राजेश कुमार चन्द्रावंशी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चौक-चौराहों से लेकर बस्तियों तक खुलेआम कच्ची व देशी शराब बेची जा रही है, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। महिलाओं व बच्चों को इसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं युवा पीढ़ी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मांग क़ी है अवैध शराब बिक्री में लिप्त लोगों पर जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही की जाए, ताकि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे।
थाना प्रभारी का वर्जन
थाना प्रभारी राजेश कुमार चन्द्रावंशी ने बताया कि पिकरीपाली गांव से अवैध शराब बिक्री को लेकर ज्ञापन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



