On the occasion of Shani Jayanti in Kirari, special worship was done along with Abhishek and Prasad was distributed
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।मस्तूरी के किरारी स्थित स्वयंभू भगवान लटेश्वर नाथ के प्रांगण स्थित शनि देव जी के स्थल में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर उपस्थित भक्त जनों एवं आम नागरिकों को अभिषेक के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया
शनि जी के सेवकों ने शनि देव जी को प्रसन्न करने के लिए तेल तिल उड़द नील नकमल पुष्प माला अर्पित किए साथ में भगवान बटेश्वर नाथ का विधि विधान से पूजन कर क्षेत्र में अच्छी बारिश तथा सुख शांति बनाए रखने की कामना कर भगवान श्री राम जी तथा वीर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजन समिति के शनि भक्त बसंत गुप्ता दीपक सिंह दिलीप मिश्रा अमितेश गुप्ता सूर्यकांत मिश्रा नितेश गुप्ता अजय साहू संजय सोनी बंटू सिंह मोहन यादव ननकू साहू एवं अन्य शनि जी के सेवक उपस्थित रहे।



