Home Blog धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत , आगामी 15 से...

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत , आगामी 15 से 30 जून तक जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर का आयोजन

0

Under the Dharti Aaba Tribal Village Development Campaign, awareness and saturation camp is being organized from 15 to 30 June

उत्तर बस्तर कांकेर 04 जून 2025/ भारत सरकार के निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का लक्ष्य बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और आजीविका में महत्वपूर्ण अंतराल को दृष्टिगत रखते हुए जनजातीय क्षेत्रों और जनजातीय समुदायों के व्यापक विकास करना है। आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त ने बताया कि समन्वित दृष्टिकोण और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से योजना का उद्देश्य समग्र, टिकाऊ और समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए आदिवासी समुदायों को सेचुरेशन मोड में सशक्त बनाना है। आदिवासी समुदायों को संतृप्ति मोड में सशक्त बनाने 17 केन्द्रीय मंत्रालय के माध्यम से 25 महत्वपूर्ण गतिविधियों को शामिल किया गया है।

Ro.No - 13672/156

उन्होंने बताया कि जिले के कुल 07 विकासखंडों के चिन्हांकित 552 ग्रामों के जनजातीय समुदायों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की जानकारी प्रदाय करने के लिए जागरूकता एवं लाभार्थी संतृप्ति शिविर का आयोजन आगामी 15 से 30 जून तक किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से जनजातीय समुदायों को तत्कालिक गतिविधि जैसे आधार कार्ड, जनधन बैंक खाता, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकलसेल बीमारी की जांच, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड का लाभ प्रदाय किया जाएगा। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाएं (मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला एवं बाल कल्याण (पीएम एमवीवाई, आईसीडीएस लाभ, टीकाकरण) का लाभ पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here