Result of exam for admission in Prayas Residential Schools has been released
दावा आपत्ति 10 जून तक
उत्तर बस्तर कांकेर 04 जून 2025/ जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्कचयन परीक्षा आयोजित की गई थी। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि आयोजित परीक्षा परिणाम की जिलेवार सूची विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। मेरिट सूची का प्रकाशन पृथक से जारी किया जाएगा। आवेदक वेबसाईट पर दर्शित परीक्षा परिणाम में अपना नाम एवं रोल नंबर का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक अपने जिले के संबंधित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर 10 जून तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। अंतिम तिथि समाप्ति पश्चात् दावा आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।


