Home Blog दुर्गूकोंदल के ग्राम हुलघट और सोनपाल में मनाया गया हर घर जल...

दुर्गूकोंदल के ग्राम हुलघट और सोनपाल में मनाया गया हर घर जल उत्सव

0

Every household water festival was celebrated in Hulghat and Sonpal villages of Durgukondal

उत्तर बस्तर कांकेर 05 जून 2025/ जल जीवन मिशन के तहत दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम हुलघट, सोनपाल में सभी घरों में नल से जल प्रदाय करने की मुहिम चलाई जा रही है। उक्त ग्रामों में आज ग्रामसभा आयोजित की गई, जिसमें ग्राम के सरपंच, वार्ड पंच, ग्राम स्तरीय समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। जिला समवन्यक किरण यादव द्वारा जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी गई और समिति के सभी सदस्यों को योजना संचालन-संधारण के सम्बन्ध में पंप ऑपरेटर एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही योजना को सुचारू रूप से चलाने हेतु ग्रामवासियों की सहमति से जल कर तय किया गया। इसके अलावा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के तहत पानी का सीमित मात्रा में उपयोग करने, जल बचाव, किचन, गार्डन जैसे विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें जागरूक किया गया। ठेकेदार द्वारा ग्राम में जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण किया गया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here