Home Blog जिला चिकित्सालय में क्लब फुट दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण का भी...

जिला चिकित्सालय में क्लब फुट दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

0

Club foot day was celebrated in the district hospital, message of environmental protection was also given

उत्तर बस्तर कांकेर 05 जून 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया के मार्गदर्शन में आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय कांकेर में क्लब फुट दिवस मनाया गया। इस दौरान उपचारित हितग्राहियों एवं जनमानस को जन्मजात विकृति क्लब फुट की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में हितग्राहियों को पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Ro.No - 13672/156

मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनूप पद्मवार ने कहा कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है, जिसका उपचार संभव है। इसमें मुख्य रूप से जन्म से ही पैरों में तिरछापन की समस्या आती है, जितनी जल्दी पहचान कर इसका उपचार कराया जाए उतना बेहतर होगा। जिला सलाहकार डॉ. विनोद वैद्य ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं क्योर इंटरनेशनल के सहयोग से कांकेर जिले में क्लब फुट क्लीनिक का संचालन प्रत्येक गुरुवार को किया जाता है। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील सोनी, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. नितिन वाल्मिकी, अस्पताल सलाहकार मुक्ता मिंज, काउंसलर दीपिका कावड़े सहित मेडिकल कॉलेज के छात्र एवं अस्पताल के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here