Nagar Panchayat Pusaur celebrated World Environment Day in Muktidham
पुसौर / पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढाने 1972 से स्थापित विष्व पर्यावरण दिवस के तारतम्य में प्रति वर्श एक ऐसा आयोजन किया जाता रहा है जिसमें कि इससे होने वाले फायदे यथा जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन, जैव विविधता व पर्यावरण संरक्षण में लाभ होता रहे। इस तथ्य के मद्देनजर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी एवं सीएमओ एस.के दुबे के मार्गदर्षन में नगर पंचायत पुसौर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित मुक्तिधाम में नगर उपाध्यक्ष उमेष साव, पार्शदः फगुलाल प्रधान, पार्शद पतिनिधि निराकार साव, अंषु साव सहित नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजुदगी में कई पौधे रोपित किये गये रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत के लोगों के विषेश आग्रह पर मण्डल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता ने प्रमुखता से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस बिच इन्हौने कहा कि हमारे भाजपा सरकार का मुख्य ध्येय रहा है कि जल जंगल जमीन सुरक्षित रहे इसके लिये जहां प्रत्येक वर्श लाखों पौधे लगाये ही नहीं जाते बल्कि उसे सवंर्धित एवं संरक्षित भी करते रहे हैं।



