Home Blog अभिनव में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं

अभिनव में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं

0

Various competitions on World Environment Day in Abhinav

पुसौर / अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के संचालक अक्षय कुमार सतपथी के मार्गदर्षन में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों का विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को एवं शेष बच्चों को भी वृक्ष एवं लेखनी देकर पुरस्कृत किया गया। मां सरस्वती के वंदना पश्चात् शिक्षक ओमप्रकाश साहू, श्रीमती सुप्रीती कसेर, फूल चंद गुप्ता, प्राचार्य श्रीमती मंजू लता गुप्ता एवं संचालक अक्षय कुमार सतपथी ने वृक्षारोपण के महत्व एवं प्लास्टिक से होने वाली हानि को बताकर पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाले। कार्यक्रम का संचालन ताराचंद गुप्ता द्वारा किया गया। आभार श्रीमती कामिनी शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। उसके बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों की विशेष भूमिका रही।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here