Contractors staged a sit-in protest in front of the Nagar Panchayat office
पुसौर / नगर पंचायत पुसौर के विकास कार्यो को गति प्रदान करने षासन के नियमानुसार मेसर्स आर एस ट््रेडर्स, मे. उमाचरण गुप्ता, मे. प्रविण कुमार कंस्ट््रक्षन, एवं मेसर्स स्टार कस्ट््रक्षन पिछले कई वर्शो से यहां कार्यरत हैं जिनके द्वारा निकाय क्षेत्र में रोड, नाली, एवं बिल्डींग वर्क किया गया है जिनका बकाया राषि लगभग एक करोड रूप्या पिछले कई महिनों से बकाया है जिसके भुगतान के लिये संबंधित अधिकारियों से कई बार गुजारिष करने के बाद भी नहीं किये जाने से अंततः ये तहसीलदार नेहा उपाध्याय, थाना प्रभारी रामकिंकर यादव सहित अन्य सक्षम लोगों के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत करते हुये गुरूवार को धरना प्रदर्षन किया। इसमें इनका कहना है कि हम अपने घर की जमा पुंजी टेन्डर में मिले काम को पुर्ण करने के लिये लगा दिये हैं और इसके लिये बाजार से भी उधार लेना पडा है जिसका कई महिनों बाद भी हमें भुगतान नहीं होने पर धरने का रास्ता अपनाना पडा है चूंकि हमें बाजार के साहुकार परेषान कर रहे हैं और घर के जमा पुंजी व्यय होने से घर के बडे लोगों से भी ताना सुनना पड रहा है। ठेकेदारों का कहना है कि अधोसंरचना मद से हमें काम दिया गया था वह काम हमने पुरा किया और उस मद में पैसा होने के बाद भी हमें भुगतान नहीं किया जा रहा है। कुछ लोगों ने भुगतान नहीं किये जाने का कारण कमीषन का हवाला दिया वहीं सीएमओ दुबे ने बताया कि अधो सरंचना मद में पैसा आया ही नहीं है तो भुगतान कैसे किया जायेगा। इस मद में पैसा जारी करने हेतु उच्चाधिकारियों को पत्र प्रस्तुत किया गया है। ज्ञात हो कि उक्त प्रदर्षन के समय अपर कलेक्टर, तहसीलदार एव ंनायब तहसीलदार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे जिन्हें धरने के संबंध में मालुम है या नहीं यह तो पता नहीं लेकिन तहसीलदार नेहा उपाध्याय के समक्ष ठेकेदार प्रकाष अग्रवाल ने ज्ञापन सौपा था। इस पर तहसीलदार नेहा उपाध्याय ने बताया कि ज्ञापन के बाद थोडा वेट कर लो आज हमें अपर कलेक्टर सर के साथ जमीन देख रहे हैं।



