Home Blog 10 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

10 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

0

10-day Acharya training class started

सरसीवा – ग्राम भारती शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में 15 विद्यालयों के 48 शिक्षार्थियों को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में ग्राम भारती शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा अप्रशिक्षित नवीन आचार्य एवं दीदीयों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सरसीवा में किया गया। यह प्रशिक्षण 2 जून से 13 जून 2025 तक चलेगा।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कौशल किशोर बेहार, उपाध्यक्ष, सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति, छग के कर-कमलों से संपन्न हुआ है । विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार जायसवाल प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसीवा एवं रमेश जालान, अध्यक्ष, कमल नयन बाल कल्याण समिति सरसीवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जालान ने की।

इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के 15 विद्यालयों से 48 शिक्षार्थी भाग लिये हैं, जिन्हें शैक्षणिक, नैतिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर समग्र प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रमुख दायित्वधारी एवं प्रशिक्षकगण

वर्ग अधिकारी प्रदीप दुबे सेवानिवृत्त व्याख्याता

वर्ग प्रमुख पंकज कुमार प्रधान प्राचार्य सरसीवा,

प्रधानाचार्य अंबिका साहू,

वरिष्ठ आचार्य नरोत्तम लाल द्विवेदी,

मुख्य शिक्षक राजेंद्र केशरी,

सह मुख्य शिक्षक मुकुंद दास महंत ,

बौद्धिक प्रमुख प्रसन्न कुमार प्रधान ,

सह बौद्धिक प्रमुख सुखचंद्र निषाद ,

गण शिक्षक सुखलाल श्रीवास ,

प्रेरणादायक संदेश एवं मार्गदर्शन:

मुख्य अतिथि कौशल किशोर बेहार ने ग्राम भारती की विकास यात्रा का विस्तार से परिचय देते हुए शिक्षा में सामाजिक उत्तरदायित्व और संस्कृति के समावेश को आवश्यक बताया। वहीं वीरेंद्र जायसवाल ने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए आह्वान किया कि प्राप्त ज्ञान को आचरण में लाया जाए।

इस प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला समन्वयक रेशम लाल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। साथ ही, विद्या भारती एवं ग्राम भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों का समय-समय पर मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here