Home Blog आज दिनांक 06 जून 2025 को बाजार प्रांगण ग्राम पंचायत उमरादाह में...

आज दिनांक 06 जून 2025 को बाजार प्रांगण ग्राम पंचायत उमरादाह में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

Today on 06 June 2025, a developed agriculture resolution campaign program was organized in the market premises of Gram Panchayat Umradah

सर्वप्रथम छतीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
श्री दिनेश कुमार कुंजाम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य, बीज उत्पादन कार्यक्रम, बीजोपचार विधि, 17 प्रतिशत नमक घोल उपचार जीवंत प्रदर्शन, शैलो नलकूप खनन, लैम्पसों में बीज उर्वरक भंडारण वितरण एवं डी. ए. पी. के स्थान पर 20:20:0:13, 12:32:16 का उपयोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डॉ.खूबचंद बघेल पुरुस्कार एवं विभागीय जानकारी पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई
अगली कड़ी में श्री अनिल कुमार दिव्य सहायक प्रध्यापक राम प्रसाद पोटाई कृषि महाविधालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर द्वारा उन्नत तकनीको, नई किस्मों, जैविक खेती, खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों की आधुनिक तकनीक पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई
डॉ. चंदू लाल ठाकुर विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर द्वारा मृदा परीक्षण, खेत की तैयारी, बीज का चयन एवं बीजोपचार, संतुलित उर्वरक का उपयोग, समन्वित कीट प्रबंधन, फसल चक्र परिवर्तन, समन्वित कृषि प्रणाली, ड्रोन तकनीक, नैनो यूरिया, नैनो डी. ए. पी., उर्वरक का अनुशंसित मात्रा का एवं अंधाधुन प्रयोग से हानि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईl
डॉ. बी.एस.नाग पशु चिकित्सा सहायक सर्जन नरहरपुर द्वारा केंद्र प्रवर्तित योजनाएं, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई
श्री मेघचन्द देवांगन प्रभारी उद्यान अधीक्षक कन्हनपुरी द्वारा समेकित उद्यानिकी विकास योजना, ऑयल पाम की लाभकारी खेती, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, टपक सिंचाई योजना, एवं विभाग में संचालित योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई
इस कार्यक्रम में श्री प्रशांत भास्कर जी सरपंच ग्राम पंचायत उम lरादाह
श्री शिव प्रसाद उइके जी सरपंच ग्राम पंचायत किशनपुरी
श्री सदा राम मंडावी जी
उपसरपंच ग्राम पंचायत उमरादाह
श्री शशी कुमार भास्कर जी अध्यक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उमरादाह
श्री दिपेश जुर्री, श्रीमती बहुरा मंडावी, श्रीमती कुसुमलता वार्ड पंच ग्राम पंचायत उमरादाह
श्री देवराज क़ोमरा सहायक संचालक कृषि कांकेर
एवं कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, रेशम पालन विभाग, कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, ग्राम पंचायत उमरादाह, किशनपुरी, श्रीगुहान,एवं चांवड के किसान भाई उपस्थित हुए l
मंच संचालन कार्य श्री रोशन निषाद ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर नरहरपुर द्वारा किया गया
विकासखंड- नरहरपुर
जिला – उ.ब.कांकेर

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here