Home Blog एडीईओ भर्ती परीक्षा के सफल संचालन हेतु कलेक्टर ने समस्त केन्द्राध्यक्ष एवं...

एडीईओ भर्ती परीक्षा के सफल संचालन हेतु कलेक्टर ने समस्त केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की ली बैठक

0

The collector held a meeting of all the centre heads and supervisors for the successful conduct of the ADEO recruitment examination

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 जून 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ-25) भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 जून रविवार को पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक की जाएगी, जिसमें जिले के लगभग 10067 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा हेतु जिले में 41 परीक्षा केन्द्र भी बनाया गया है। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Ro.No - 13672/156

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गत दिवस 12 जून को शासकीय भानुप्रतापपुर स्नात्कोत्तर महाविद्यालय कांकेर में समस्त केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की दो पालियों में प्रशिक्षण तथा बैठक आहूत की गई। जिसमें केन्द्र क्रमांक 01 से 20 तक के लिए दोपहर 12 से 01 बजे और केंद्र क्रमांक 21 से 41 हेतु दोपहर 01 से 02 बजे प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यवेक्षकों का दायित्व परीक्षा के आयोजन में अति महत्वपूर्ण है। गोपनीय सामग्री वितरण एवं केंद्र के विभिन्न प्रपत्रों में भी उनके हस्ताक्षर लगते हैं जिसे पूर्ण करते हुए परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्रों में बैठक क्षमता अनुसार आवश्यक बैठक व्यवस्था के साथ बिजली, पानी, टायलेट इत्यादि की सुविधा सुनिश्चित कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित भी किए। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को अपील करते हुए कहा अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि 10 बजे के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here