Home छत्तीसगढ़ बोनस वितरण प्रक्रिया में संबंधित विभाग संवेदनशील नहीं

बोनस वितरण प्रक्रिया में संबंधित विभाग संवेदनशील नहीं

0

पुसौरः
पुसौर जनपद क्षेत्र में प्रायः प्रत्येक ग्राम पंचायतों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम दौरान बोनस नहीं मिल पाने को लेकर किसानों के आवेदन रहे जिनकी संख्या हजारों में बताया जा रहा है। इस तथ्य की पुश्टी षिविर में पटवारी के समक्ष प्रस्तुत आवेदन और इनके द्वारा जारी वारिसान प्रमाण पत्र आदि से हुआ है। अपेक्स बैंक प्रबंधन से इसकी पडताल करने पर 928 किसानों के आवेदन तहसील कार्यालय में लंबित है। बताया जाता है कि ये वे किसान हैं जो दिवंगत हो चुके हैं और उनके वारिसानों को यह बोनस प्रदाय होना है। इसी कडी में क्षेत्र के 15 सोसायटीयों में बोनस नहीं मिलने को लेकर वे अपना दस्तावेज जमा करते हुये सोसायटी का चक्कर लगा रहे हैं। सुत्रों के मुताविक इनकी संख्या 300 से अधिक बताया जा रहा है इस प्रकार पुसौर तहसील में 1200 से अधिक किसानों को बोनस नहीं मिल पाया है जबकि भाजपा सरकार बोनस वितरण को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है। उक्ताषय पर पुसौर अपेक्स बैंक प्रबंधक परेता से संपर्क करने इस तथ्य पर तहसील कार्यालय द्वारा कार्यवाही को अंतिम रूप नहीं देने का कारण बताया और इसकी पुश्टी के लिये तहसील से बहरहाल संपर्क नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here