पुसौर
पुसौर आईसीडीएस कार्यालय द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के भर्ती का विज्ञापन लगातार जारी किया जा रहा है और नियुक्ति प्रक्रिया में लेट लतीफी किया जा रहा है जबकि सामने लोकसभा चुनाव भी होने वाला है। पुसौर के षहरी व नगरी क्षेत्रों में सालों से कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद रिक्त है ऐसे स्थिति में संबंधित आंगनबाडी केन्द्र समीपस्थ कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के संचालन करने से जहां वहां के नन्हें नन्हें बच्चे प्रभावित हो रहे हैं वही उस क्षेत्र के किषोरी बालिकाओं, गर्भवती व षिषुवती माताओं को भी षासन द्वारा प्रदाय होने वाली सुविधायें भी बाधित हो रहे हैं। ज्ञात हो कि नवम्बर में कार्यकर्ता व सहायिकाओं का जारी किये गये भर्ती विज्ञापन के अभ्यर्थीयों के सारे दस्तावेज आ चुके हैं जिसका मुल्याकन समिति द्वारा 2 बार जांच किया जाना है वहीं जनपद के स्वास्थ्य व षिक्षा समिति से जुडे पदाधिकारियों द्वारा भी जांच होना है और अंतिम में आईसीडीएस कार्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करना है। जानकारी के मुताविक प्रथम दृश्टया मुल्यांकन समिति द्वारा लगातार लापरवाही बरतने से अभ्यर्थीयों के दस्तावेजों का मुल्याकन नहीं हो पा रहा है जबकि दुसरे जारी किये गये विज्ञापन के आवेदन जमा होना प्रारभ होकर वह अंतिम तारीख तक पहुंच चुकी है और इस नियुक्ति प्रक्रिया को भी अंजाम तक पहुंचाना है। ऐसे में मंथर गति से चल रहे नियुक्ति प्रक्रिया पर कई तरह के सवाल खडे हो रहे हैं जिसपर षासन के षीर्शस्थ लोगों को आगे आने की जरूरत है जिससे कि समय सीमा में नियुक्ति हो सके और संबंधित आंगनबाडी केन्द्र सुचारू रूप से चल सके।



