MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
मनेन्द्रगढ़/इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की पहल पर जिले के समस्त चिकित्सक संघ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया जहां सीएमएचओ डॉ एस के तिवारी व डॉ अंशुल सिंह के संचालन में जिले के सभी सरकारी और निजी चिकित्सकों, डेंटल एसोसिएशन, आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा संघ तथा आर एम ए एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ के पी पटेल, डॉ परवेज़ खान, डॉ एस के तिवारी, डॉ करन द्वारा मंत्री जी को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। चिकित्सा संघ की ओर से डॉ गुरिया, डॉ सतीश सिंह, डॉ मरावी, डॉ आफताब द्वारा अपनी कुछ मांगों व सुझावों का ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से चिकित्सकों की सुरक्षा, नर्सिंग होम एक्ट का सरलीकरण व वैधता की अवधि बढ़ाने एवम बायो मेडिकल वेस्ट के निष्पादन की व्यवस्था हेतु प्रत्येक नगर पालिका में इंसीनरेटर की मांग की गई। साथ ही संघ की नियमित बैठकों, शिविरों व अन्य कार्यक्रमों के लिए IMA भवन की भी मांग की गई। समारोह का संचालन कर रहे डॉ अंशुल सिंह ने अपने क्षेत्र के विधायक को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने को बहुत सौभाग्यपूर्ण बताया और स्वास्थ्य मंत्री से मनेंद्रगढ़ की पिछड़ी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रदेश की आदर्श और मिसाल कायम करने वाली व्यवस्था बनाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों की सभी मांगों को गौर से सुना और अपने अभिभाषण में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया, उन्होंने चिकित्सकों से मिलकर एकजुटता से काम करने और स्वास्थ्य विभाग को नई ऊंचाई तक ले जाने की बात कही। कार्यक्रम में धर्मेंद्र पटवा, सरजू यादव, सेंट्रल हॉस्पिटल सीएमओ डॉ सिन्हा, बी एम ओ मनेन्द्रगढ़ डॉ एस एस सिंह, बी एम ओ खड़गवां, बी एम ओ जनकपुर, डॉ मंजुलिका, डॉ जयंत, डॉ वर्षा सिंह, डॉ नसीम, डॉ स्नेहा, डॉ आयुष, डॉ नमिता, डॉ सौरभ, डॉ दीक्षा, डॉ आचार्या, डॉ.अवनीश पांडे व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।



