Home Blog शाला प्रवेश उत्सव में आगे बढ़ने की प्रेरणा दिए – एबीओ जोल्हे

शाला प्रवेश उत्सव में आगे बढ़ने की प्रेरणा दिए – एबीओ जोल्हे

0

बसना – शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बड़े साजापाली में प्रवेशोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद अध्यक्षता जे. आर. डहरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी विशिष्ट अतिथि बद्री विशाल जोल्हे,लोकेश्वर कंवर, प्राचार्य यू. एस. पटेल,शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा पहली, छठवीं एवं नववीं के नवप्रवेशी बच्चों का अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर कर एवं गणवेश प्रदान कर स्वागत किया गया।
उद्बोधन में एबीओ द्वारा बताया गया कि शिक्षा के आधार स्तम्भ पालक बालक शिक्षक है। इनके बदौलत हम शिक्षा को बेहतर बना सकते है।शिक्षा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दिए है।समाज में शिक्षा में क्रांति ला सकते है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समन्वयक त्रिलोचन पटेल, घनश्याम साहू, संतोष टंडन, सादराम अजय, टिकेश्वर पटेल, एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।कार्यक्रम में प्राचार्य के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here