Yoga practice was done on International Yoga Day in Government Higher Secondary School Dhobani
धोबनी – 21 जून को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्टाफ सदस्यों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग शिक्षक खीकराम साहू , कोमल प्रसाद साहू , के मार्गदर्शन में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, शवासन आदि योग क्रियाएं कराई गईं। योगाभ्यास के दौरान उन्होंने योग के लाभों, शरीर और मन के संतुलन में इसकी भूमिका तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने की महत्ता पर प्रकाश डाला।
ग्राम पंचायत धोबनी के सरपंच राजीव लोचन साहू , पंच , स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ , कन्या शाला धोबनी , सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर संस्था एवं गाँव के गणमान्य नागरिको ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। योग दिवस के आयोजन से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।




