Home Blog उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस , *कार्यक्रम में शामिल...

उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस , *कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री

0

International Yoga Day was celebrated with enthusiasm, *State Health Minister participated in the program

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

MCB/आज पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है,सभी जगह छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर तक शासन प्रशासन के द्वारा योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। एमसीबी जिला के नगर पंचायत झगड़ाखांड के अम्बेडकर भवन में जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए कार्यक्रम में सैंकड़ों योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य मंत्री के साथ सभी ने योगाचार्य के साथ योगा किया।

बारिश भी उत्साह कम नहीं के पाई लोगों का
करीब आधी रात से हो रही लगातार बारिश भी लोगो का मन नहीं डिगा पाई बल्कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने वाले लोगों ने सैकड़ो की संख्या में कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और योगा किया।

प्रधानमंत्री मोदी की पहल से आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है – श्याम बिहारी जायसवाल
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि योग दिवस की पहल भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने संयुक्त राष्ट्र संबोधन में की थी, और संबंधित प्रस्ताव को व्यापक वैश्विक समर्थन मिला, 177 देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसे सह-प्रायोजित किया , जहाँ इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई। श्री जायसवाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से हम सभी स्वस्थ और संतुलित जीवन सकते हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियो सहित प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
एक साथ किया योगाभ्यास
कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राणा, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, नगर पंचायत झगड़ाखांड के विधायक प्रतिनिधी उमेश जायसवाल, हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह प्रशासनिक अधिकारीगण जिले के एसपी चन्द्र मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम,संयुक्त कलेक्टर सी एस पैकरा, डीएफओ मनीष कश्यप,एसडीएम लिंगराज सिदार, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, जिला खाद्य अधिकारी जतिन देवांगन,जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही आम जनमानस ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कर के आयोजन को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here