Union Home and Cooperation Minister Amit Shah today performed Bhoomi Pujan for the construction of National Forensic Science University (NFSU) and National Forensic Science Laboratory (NFSL) buildings at Village Banjari in Nava Raipur
रायपुर / केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एनएफएसएल) के भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। बंजारी में 40 एकड़ के परिसर में दोनों राष्ट्रीय संस्थानों का सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
Ro.No - 13672/156




