Home Blog आर्य प्रतिनिधि सभा छत्तीसगढ़ के प्रधान डॉ. राम कुमार पटेल ने भावभीनी...

आर्य प्रतिनिधि सभा छत्तीसगढ़ के प्रधान डॉ. राम कुमार पटेल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा – वे जीवन मूल्यों, त्याग और संस्कारों की प्रतिमूर्ति थीं

0

Dr. Ram Kumar Patel, head of Arya Pratinidhi Sabha Chhattisgarh, paid emotional tribute and said – she was the embodiment of life values, sacrifice and sanskars

” माता परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि: डॉ. राम कुमार पटेल ने कहा – उनका जीवन राष्ट्र और संस्कृति के लिए था समर्पित”

Ro.No - 13672/156

रायगढ़। वैदिक पथ के पथिक स्व. चौधरी मित्रसेन जी की धर्मपत्नी माता परमेश्वरी देवी जी का शनिवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ गांव खांडा खेड़ी में भारत मित्र स्तंभ के समीप अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र कैप्टन रुद्रसेन सिंधु ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, कई सांसद, मंत्री, संतगण व समाजसेवी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. राम कुमार पटेल ने माता परमेश्वरी देवी को विशेष रूप से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा— “माता परमेश्वरी देवी एक तपस्विनी, संस्कारी और अत्यंत प्रभावशाली व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति को समर्पित रहा। उन्होंने अपने परिवार को केवल प्रेम और अनुशासन नहीं, अपितु समाज सेवा की भावना से भी सिंचित किया।”

“उनका जाना केवल एक परिवार की नहीं, अपितु सम्पूर्ण वैदिक समाज की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पति स्वर्गीय मित्रसेन जी के साथ आर्य समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई।”

“हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को परम शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।” डॉ. पटेल ने माता परमेश्वरी देवी के जीवन और योगदान को नमन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here