“Overcoming struggles: Shreya Agarwal cleared CA final exam in a single attempt
सरसींवा – मेधावी छात्रा सरसीवा के श्रेया अग्रवाल ने कठिन परिस्थितियों का साहसिक सामना करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा में एक ही प्रयास में सफलता हासिल की है। दो बार पारिवारिक कठिनाइयों के चलते परीक्षा नहीं देने का निर्णय लेने वाली श्रेया ने हार नहीं मानी और अथक परिश्रम कर अपनी मंज़िल हासिल की।
इस उपलब्धि से अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है। श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गोविंद अग्रवाल, माता सुनीता अग्रवाल एवं मामा टेकचंद अग्रवाल को दिया, जिन्होंने हर पल उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें कभी निराश नहीं होने दिया।
श्रेय ने कहा कि सच्ची लगन और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वे आगे भी अपने करियर में ऊँचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।



