Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में गुरु पूर्णिमा पर वृक्षारोपण के साथ मनाया...

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में गुरु पूर्णिमा पर वृक्षारोपण के साथ मनाया गया कार्यक्रम

0

Guru Purnima was celebrated with tree plantation in Saraswati Shishu Mandir Sohagpur

सोहागपुर – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें समस्त विद्यालय परिवार ने भाग लिया।

Ro.No - 13672/156

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रहलाद साहू ने गुरु के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके जीवन में गुरु की भूमिका को समझाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम पर रोपित किया गया, जो भावनात्मक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टियों से सराहनीय पहल रही।

कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हेमलता साहू, शशिप्रभा तिवारी, राजेश्वरी, यशोदा साहू, प्रीति पटेल, तुलसी साहू एवं रजनी पटेल शामिल थीं।

यह आयोजन बच्चों को गुरु और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here