Home Blog कृषि विभाग की कार्यवाही @ एक संस्था का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही...

कृषि विभाग की कार्यवाही @ एक संस्था का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही तो तीन अन्य संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी ….

0

Action taken by Agriculture Department @ Action taken to suspend license of one institution and show cause notice issued to three other institutions….

रायगढ़। राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों को उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति हेतु आज दिनांक 10/07/27 को जिले में संचालित निजी उर्वरक विक्रेताओं के 11 विक्रय एवं भण्डारण स्थल का औचक निरिक्षण किया गया | जिसमे अनियमितता पाये जाने पर 6 संस्थानों – हरिराम सुल्तानिया – खरसिया (थोक एवं फुटकर),, अग्रवाल खाद भंडार – पुसौर, गुप्ता कृषि केंद्र – पथलगांव खुर्द – धरमजयगढ़, श्याम खाद भंडार – साहपुर, धरमजयगढ़, नवीन कृषि केंद्र – धरमजयगढ़ पर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है जबकि एक संस्था डनसेना कृषि सेवा केंद्र – सिसरिंगा धरमजयगढ़ पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है एवं तीन अन्य संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है | जिले में उर्वरक के गुणवत्ता जांच हेतु 90 नमूना विभिन्न संस्थाओं से भेजा गया है जिसमे 34 के परिणाम प्राप्त हुए है जो सभी मानक स्तर के है | इस प्रकार जिले में गुणवत्ता युक्त कृषि आदान की उपलब्धता हेतु सतत निरिक्षण जारी रहेगा एवं अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी |

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here