Home छत्तीसगढ़ राजस्व मण्डल केल्हारी में जन समस्या निवारण शिविर सम्पन्न*तहसीलदार के.सी. जाटवर की...

राजस्व मण्डल केल्हारी में जन समस्या निवारण शिविर सम्पन्न*तहसीलदार के.सी. जाटवर की उपस्थिति में सुनी गई लोगों की समस्या

0

 

 

Ro.No - 13672/156

(शिविर में कुल 33 आवदेन हुए प्राप्त, राजस्व मामले का त्वरित निदान, राजस्व के सभी मामले मौके पर तहसीलदार ने किया निराकृत)

 

 

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट

केल्हारी: शनिवार,03 फरवरी 2023 को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले अन्तर्गत केल्हारी तहसील के राजस्व मण्डल केल्हारी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

तहसीलदार केल्हारी के.सी. जाटवर के उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक राम प्रताप पावले ने क्षेत्र की जनता की समस्या सुनी।

मौके पर उपस्थित तहसीलदार श्री जाटवर ने राजस्व विभाग से प्राप्त आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किए तो वहीं अन्य विभागों की समस्याओं के संबंध में भी गम्भीरता से लेते हुए जन समूह को उचित समझाइश दी साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों को सम्बन्धित विभाग के लिए जिला मुख्यालय को संप्रेषित कर लोगों को समस्या निवारण कराने का विश्वास दिलाया।

उक्त शिविर में राजस्व विभाग अन्तर्गत किसान किताब 04, वन अधिकार 06, नामांतरण 05, बंटवारा 02, सीमांकन 04, अभिलेख दुरुस्ती 02, अन्य भूमि विवाद 05, राशन कार्ड 01, अन्य विभाग 4 इस तरह से कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here