Home Blog सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं इस TV एक्ट्रेस ,बोलीं- ‘काम करना मुश्किल...

सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं इस TV एक्ट्रेस ,बोलीं- ‘काम करना मुश्किल हो रहा…’पूनम पांडे पर भी फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, बोलीं- बीमारी का मजाक बना दिया है

0

This TV actress, who is suffering from cervical cancer, said – ‘It is becoming difficult to work…’ The actress got angry at Poonam Pandey too, said – they have made fun of the disease.

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री डॉली सोही (Dolly Sohi) को पिछले साल सर्वाइकल कैंसर का पता चला था। एक्ट्रेस ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया था। हालांकि, इस बीच वह काम भी कर रही थीं। मगर अब एक्ट्रेस ने ब्रेक लेने का फैसला किया है।

Ro.No - 13672/156

डॉली सोही पिछले कुछ समय से टीवी सीरियल झनक में दिखाई दे रही हैं, जिसमें हिबा नवाब (Hiba Nawab) और कृशाल अहूजा (Krushal Ahuja) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरियल में डॉली सृष्टि मुखर्जी का किरदार निभा रही थीं, लेकिन अब अभिनेत्री ने शो को गुडबाय कहने का फैसला कर लिया है।

डॉली सोही कैंसर से जूझ रही हैं

‘झनक’ शो छोड़ने के बाद डॉली सोही काफी चर्चा में हैं। अभिनेत्री को पिछले साल सितंबर में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था और वह इससे जूझ रही हैं। हालांकि, अपने कठिन समय में भी उन्होंने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखा। लेकिन अब उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है और रेडिएशन और कीमोथेरेपी सेशन से गुजरने का जिक्र किया है। बता दें कि डॉली ने कुछ महीनों तक अपने हेल्थ इशूज को नजरअंदाज किया, लेकिन अब समस्या इस हद तक पहुंच गई है कि ‘झनक’ को छोड़ने का फैसला उन्होंने हाल ही में लिया है। अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए डॉली सोही ने कहा कि उन्हें शो छोड़ना पड़ा क्योंकि वह अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहती थीं।

वहीं पूनम पांडे के सर्वाइकल कैंसर से मौत की झूठी खबर फैलाने पर डॉली ने रिएक्ट किया है. उन्होंने पूनम पर गुस्सा जाहिर किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं इस वक्त बहुत इमोशनल हूं. पूनम पांडे जैसे लोगों की वजह से मैं किसी भी वक्त रो सकती हूं, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर को मजाक बना दिया है. पब्लिसिटी या कैंपेन का ये कोई सही तरीका नहीं है. जो लोग इससे लड़ रहे हैं और इस दर्द से गुजर रहे हैं, उन लोगों के लिए इसे डायजेस्ट कर पाना मुश्किल है. जब मैंने पूनम की डेथ की खबर सुनी थी तो मैं हिल गई थी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here