MoU signed between SECL Raigarh Area and District Administration Raigarh for two CSR projects
आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र एवं जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा दो महत्वपूर्ण सीएसआर परियोजनाओं के लिए एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। पहली सीएसआर परियोजना अंतर्गत भारत सरकार के मिशन अमृत सरोवर के तहत स्वीकृत राशि रु 75.13 लाख से ग्राम पंचायत छाल में 2 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जायेगा। दूसरी परियोजना अंतर्गत स्वीकृत राशि रु 80.00 लाख से ग्राम पंचायत टेरम मे प्रस्तावित पुनर्वास और पुनर्स्थापन स्थल तक पहुच मार्ग के लिए सीसी रोड का निर्माण किया जायेगा। इन दोनों परियोजनाओं के लिए जिला प्रशासन यथा जिला कलेक्टर रायगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में क्रमश: श्री मदनलाल साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी धरमजयगढ़ एवं श्री विनय चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी घरघोड़ा तथा क्षेत्रीय महाप्रबंधक रायगढ़ क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में श्री केसी सुरेन्द्रनाथ, महाप्रबंधक (संचालन) द्वारा हस्ताक्षर किया गया। इस मौके पर डॉ गजानंद, सीएसआर अधिकारी रायगढ़ क्षेत्र एवं संबंधित ग्राम- छाल एवं टेरम के विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस पहल से निशित रूप से स्थानीय समुदायों को लाभ होगा एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं लोगों का विकास होगा। विदित हो कि एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के द्वारा कोयला उत्पादन के साथ-साथ परियोजना प्रभावित गावों एवं सुदूर अंचलों में सीएसआर के तहत विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों/कार्यों के द्वारा सतत विकास का प्रयास किया जा रहा है।



