Home Blog सेजेस कोतरा में “ग्रीन डे” और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

सेजेस कोतरा में “ग्रीन डे” और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

0

“Green Day” and Quiz Competition organized at Sejes Kotara

रायगढ़ | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा में शनिवार को “ग्रीन डे” और क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव, डीएमसी नरेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के प्राचार्य आर.सी. नवनीत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। “ग्रीन डे”एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम की थीम के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के बच्चों ने हरे वस्त्र पहनकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और अपनी माताओं को समर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की मासूम भावनाओं और सक्रिय भागीदारी ने सभी को भावुक कर दिया।श्रीमती शांति मिश्रा एच ओ डी अंग्रेजी माध्यम, के मार्गदर्शन में बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित रचनात्मक गतिविधियाँ कीं जिससे उनका आत्मविश्वास और प्रकृति के प्रति प्रेम दोनों बढ़ा।ग्रीन डे को सफल बनाने में भारत पटेल, श्रीमती अलका तिवारी, श्रीमती नम्रता पंडा, श्रीमती जसिंता बड़ा, दीपक पटेल और पी. मोनिका का योगदान सराहनी रहा इन्होंने बच्चों को प्रेरित कर उन्हें हरियाली से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
क्विज प्रतियोगिता कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के बीच विज्ञान, गणित और तार्किक प्रश्नों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

Ro.No - 13672/156

प्रतियोगिता का संचालन शुभम लोहिया द्वारा किया गया

श्रीमती सावित्री पटेल,मिथुन पटेल, श्रीमती दीप्ति गुप्ता एवं वरिष्ठ व्याख्याता एस. आर. गुप्ता ने निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई निष्पक्ष मूल्यांकन कर प्रतियोगिता को सफल बनाया। अंग्रेजी माध्यम के नोडल व्याख्याता बीर सिंह ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताएँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करती हैं। विज्ञान और तर्क शक्ति के प्रति उनकी रुचि बढ़ती है। निश्चित रूप से यह उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here