मेष राशि : आज अनावश्यक खर्च से बचें। सरकारी कामकाज में प्रगति होगी। दूर के रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि :नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन उत्तम है। आय में वृद्धि या पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन राशि : शारीरिक और मानसिक सुस्ती रह सकती है। काम समय पर पूरे करने में देरी हो सकती है। मन में बेचैनी रहेगी, धैर्य रखें।
कर्क राशि : क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना नुकसान हो सकता है। खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में तनाव से बचें।
सिंह राशि : जीवनसाथी के साथ नरमी से पेश आएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस में साझेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें। वाणी में संयम जरूरी।
कन्या राशि : हर क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और रोगियों की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और आर्थिक लाभ मिलेगा।
तुला राशि : अपनी रुचि के विषयों पर अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक कार्यों से संतोष मिलेगा। व्यर्थ की बहस से बचें। पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि :मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। परिवार के बड़ों से अनबन से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक नुकसान या मानहानि से सावधान रहें।
धनु राशि : रुचि के विषयों की खोज करेंगे। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशि :वाणी पर संयम रखें, इससे परेशानियां कम होंगी। परिवार में गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शेयर-सट्टे में निवेश सोच-समझकर करें।
कुंभ राशि : शारीरिक और मानसिक ताजगी आज आपके जीवन में बनी रहेगी। इसके साथ ही आर्थिक लाभ के योग हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आप भोजन का आनंद लेंगे। छोटी यात्राएं हो सकती हैं।
मीन राशि : एकाग्रता बढ़ेगी, कार्यों की योजना अच्छी बनेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें।

