Home Blog सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण* *होने वाली दुर्घटनाओं की* *रोकथाम बेहद...

सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण* *होने वाली दुर्घटनाओं की* *रोकथाम बेहद जरूरी,,,जे आर भगत

0

*मंगल भवन में बैठक हुई संपन्न*
*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

मस्तूरी।मुख्य कार्य पालन अधिकारी जे आर भगत एवं अनुविभागीय अधिकारी प्रवेश पैकरा ने आज मस्तूरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों की सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मस्तूरी के मंगल भवन में सचिव एवं सरपंचों से बैठक कर चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सड़कों पर आवारा पशुओं के आ जाने से हो रही दुर्घटनाओं की रोकने मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर आवारा पशुओं के जमावाड़ा के कारण हो रही दुर्घटनाओं के चिन्हांकित स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सड़कों पर आने वाले पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में समुचित व्यवस्था के साथ रखा जाए। चिन्हांकित मार्गो पर पशु हटाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। इसी कारण आज मस्तूरी में अधिकारियों ने कहा है कि सड़कों पर आवारा अथवा पालतु पशुओं के पाए जाने पर उन्हें हटाने के लिए एक निश्चित व्यवस्था की जाए। बताया कि सड़कों पर पशुओं को आने से रोकने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्यवाही की जाएगी तथा सड़कों पर पशु पाए जाने पर उन्हें गौशालाओं में रखा जाएगा ।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख कार्यपालन अधिकारी जे आर भगत अधिकारी प्रवेश पैकरा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा पंचायत इंस्पेक्टर कुर्रे पशु विभाग से डॉ अग्निहोत्री तथा भारी संख्या में सचिव सरपंच तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here