Home Blog धार्मिक और परोपकारी प्रवृत्ति की वसंत बेन जी ठक्कर का निधन, क्षेत्र...

धार्मिक और परोपकारी प्रवृत्ति की वसंत बेन जी ठक्कर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

0

Religious and philanthropic nature Vasant Ben Ji Thakkar passed away, wave of mourning in the area

रायगढ़। दारोगापारा क्षेत्र की वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिक श्रीमती वसंत बेन जी ठक्कर (पत्नी स्व. विश्राम मेघ जी ठक्कर) का आज दिनांक 21 जुलाई की शाम दुखद निधन हो गया। वे मीना गुजराती होटल के राजेश ठक्कर की माताश्री थीं तथा अधिवक्ता देवांशू ठक्कर, ओम ठक्कर और सोमेश ठक्कर की दादी थीं।

Ro.No - 13672/156

श्रीमती वसंत बेन जी ठक्कर एक धार्मिक और अत्यंत दयालु प्रवृत्ति की महिला थीं। उन्होंने अपना जीवन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित किया था, और वे निरंतर भोजन व वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्यों में सक्रिय रहीं।

उनके निधन से दारोगापारा क्षेत्र सहित समस्त परिचितों एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। क्षेत्रवासी उन्हें एक स्नेही, सरल और उदार महिला के रूप में सदैव याद रखेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

अंतिम यात्रा कल 22 जुलाई को प्रातः 09:00 बजे उनके निवास स्थान कालीबाड़ी, दारोगापारा से कया घाट मुक्ति धाम तक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here