Flipkart ने अगस्त की शुरुआत में अपनी ‘Freedom Sale 2025’ का ऐलान किया है, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स लेकर आ रही है। इस सेल में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेज और कई अन्य कैटेगरी पर भारी छूट मिलेगी।
सेल की तारीखें और खास बातें
Flipkart की मोबाइल ऐप पर सेल की शुरुआत 1 अगस्त दिखाई गई है, जबकि वेबसाइट पर 2 अगस्त लिखा है। तारीख को लेकर थोड़ा भ्रम है, लेकिन यह तय है कि सेल अगस्त के पहले हफ्ते में ही शुरू होगी।
Flipkart Plus यूजर्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा, जिससे वे बाकी ग्राहकों से 24 घंटे पहले सभी डील्स का फायदा उठा सकेंगे।
मिलने वाले खास डील्स और ऑफर्स
कंपनी ने सेल के दौरान कई तरह के ऑफर्स का वादा किया है, जिनमें शामिल हैं:
- 78 ‘फ्रीडम डील्स’
- ‘रश ऑवर्स’
- ‘टिक टॉक डील्स’
- ‘बंपर ऑवर्स’
- एक्सचेंज ऑफर्स
ये ऑफर्स मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ-साथ ब्यूटी, हेल्थ और फैशन आइटम्स पर भी लागू होंगे।
बैंक ऑफर्स और सुपर कॉइन्स का फायदा
ग्राहक इस सेल में HDFC, SBI, ICICI जैसे बड़े बैंकों के कार्ड पर 15% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके अलावा, Flipkart Plus मेंबर्स अपने Super Coins का इस्तेमाल करके 10% की अतिरिक्त छूट भी ले सकते हैं।
Flipkart ने हाल ही में अपनी GOAT Sale खत्म की थी, और अब ‘Freedom Sale’ के जरिए ग्राहकों को एक और बड़ा खरीदारी का मौका दे रहा है। अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या घरेलू सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकती है।



