Home Blog पुटपुरा में चोर बेखौफ, अब स्ट्रीट लाइट और मंच का गेट तक...

पुटपुरा में चोर बेखौफ, अब स्ट्रीट लाइट और मंच का गेट तक उड़ाया

0

Thieves are fearless in Putpura, now they have even blown up street lights and stage gates

सिटी कोतवाली क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Ro.No - 13672/156

बारिश में अंधेरा, चौक पर सन्नाटा… और पुटपुरा में चोरों का नंगा नाच! जनप्रतिनिधियों के घरों के सामने से स्ट्रीट लाइट गायब, सार्वजनिक मंच से गेट तक उखाड़ ले गए चोर… सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का पुटपुरा गांव इन दिनों दहशत और अव्यवस्था की गिरफ्त में है। चोरों के बेखौफ वार ने न सिर्फ ग्रामीणों को चौंकाया है, बल्कि पुलिस की लापरवाही भी उजागर कर दी है। अब गांववाले सवाल कर रहे हैं—जब पंच-सरपंच सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की कौन सुनेगा?

जांजगीर-चांपा। संवाददाता।
ग्राम पंचायत पुटपुरा में इन दिनों चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सार्वजनिक संपत्तियों को भी निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला वार्ड क्रमांक-5 का है, जहां पंच राधेश्याम तिवारी के घर के सामने खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया। यही नहीं, सरपंच सुचिता राठौर के निवास के पास स्थित बाजार चौक में मंच पर लगे लोहे के गेट को भी चोर लेकर रफूचक्कर हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, और अब हालात यह हो गए हैं कि चोर सरकारी और सार्वजनिक चीजों पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। लगातार हो रही इन वारदातों ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की गश्त बेहद नाकाफी है। अंधेरे और बारिश के इस मौसम में चोरों को पकड़ पाना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में रात के समय नियमित पुलिस गश्त हो, और प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।

टैग: #पुटपुरा_चोरी #जांजगीरचांपा #पुलिस_गश्त_नाकाम #सार्वजनिक_संपत्ति_की_चोरी #ग्रामीण_सुरक्षा #छत्तीसगढ़_समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here