उत्तर बस्तर कांकेर 26 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सरोना तहसील के ग्राम शामतरा निवासी 30 वर्षीय राजकुमार वैद्य की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के कारण उनके आश्रित श्री भगवान सिंह वैद्य को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।



