Home Blog जर्जर सड़क से स्कूल जाना बना चुनौती — बच्चे हो रहे परेशान

जर्जर सड़क से स्कूल जाना बना चुनौती — बच्चे हो रहे परेशान

0

धोबनी से बेलाडूला मार्ग की हालत बदतर, शिक्षा पर पड़ रहा असर

धोबनी – धोबनी से बेलाडूला जाने वाला मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिससे क्षेत्र के स्कूली बच्चों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों से भरी इस सड़क से गुजरना न केवल जोखिम भरा है, बल्कि बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

Ro.No - 13672/156

आसपास के गांवों के अधिकांश बच्चे हायर सेकंडरी स्कूल धोबनी इसी मार्ग से होकर स्कूल आते हैं। मार्ग की खराब हालत के कारण उनके समय, सुरक्षा और पढ़ाई दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है। पालकों ने कई बार संबंधित विभागों से इस सड़क की मरम्मत की मांग की है, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो बच्चों की स्कूल उपस्थिति पर और अधिक प्रभाव पड़ेगा।
अब देखना यह है कि प्रशासन कब इस दिशा में गंभीरता दिखाता है और शिक्षा के इस रास्ते को सुगम बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here